सोना एवं चांदी 40000 रुपए से ऊपर बिकी
इंदौर| सोना-चांदी में तेजी के बाद भी ग्राहकी जोरदार बनी रही। कुछ उपभोक्ताओं ने अक्षय तृतीया के अवसर पर मुहूर्त में खरीदी की तो कुछ ने आगामी ब्याह-शादी के लिए। सराफा में चांदी में 550 सोने में 170 रुपए की तेजी दर्ज की गई। सोना ऊपर में 32200 एवं नीचे में 32100 रुपए। चांदी 40000 रुपए से ऊपर लंबे समय के बाद बिकने लगी है। चांदी ऊपर में 40175 और नीचे में 39900 रुपए बिकी। चांदी चौरसा 40125 सोना 10 ग्राम 32150 सिक्का 625 रुपए। विश्व बाजार में भारतीय समयानुसार शाम 7.05 बजे सोना (फरवरी) 1356.70 डॉलर चांदी (मार्च) 1713 सेंट।