- Hindi News
- National
- टीआई ने चौकन्ना रहने को कहा, पर चौकीदार ने चारों कोे बिना पूछताछ कॉलोनी से जाने दिया, वे ही चुरा ले गए बाइक
टीआई ने चौकन्ना रहने को कहा, पर चौकीदार ने चारों कोे बिना पूछताछ कॉलोनी से जाने दिया, वे ही चुरा ले गए बाइक
सीसीटीवी फुटेज में बदमाश व चौकीदार
इंदौर। गांधी नगर में दो स्थानों से दो बाइक चोरी हो गई। रात में गांधी नगर टीआई ने चौकीदारों को समझाइश दी थी। इसके बावजूद चौकीदार ने चोरों के लिए गेट खोल दिया और बिना पूछताछ उन्हें जाने दिया।
टीआई आरएस शक्तावत ने बताया कि एलएन सिटी में तीन चौकीदार हैं। उन्हें शनिवार रात समझाया था कि किसी को भी बिना पूछताछ कॉलोनी में नहीं आने दें। सभी से पूछताछ करें। रविवार सुबह करीब 4.45 बजे एक बाइक पर चार युवक कॉलोनी से बाहर जाने के लिए गेट पर पहुंचे और हाॅर्न बजाया। चौकीदार ने पूछताछ करने के बजाय गेट खोल दिया, जिससे चारों आराम से चले गए।
हाई कोर्ट केे रिटायर्ड अकाउंटेंट के घर से 15 तोला सोना चोरी
इंदौर| रेडियो कॉलोनी में हाई कोर्ट के रिटायर्ड अकाउंटेंट जगदीश अग्निहोत्री के सूने घर से 15 तोला सोने के जेवरात चोरी हो गए। उन्होंंने अपने यहां काम करने वाले हाई कोर्ट के प्यून प्रदीप पर शंका जताई है।
शादी से परिवार लौटा तो घर में हो चुकी थी चोरी, केस दर्ज
लोहारपट्टी में रहने वाला एक परिवार जब शादी से लौटा तो उनके घर से चोरी हो चुकी थी। घटना की शिकायत मो. इलियास ने मल्हारगंज थाने में की है। चोरों ने घर में रखी अलमारी और उनके ड्राॅज भी तोड़ दिए।