कलेक्टर से बोला बुजुर्ग- 8 साल से लगा रहा चक्कर
इंदौर | राजस्व अधिकारियों की बैठक में पहली बार कलेक्टर ने एक वृद्ध फरियादी को ही अंदर बुला लिया। फरियादी उदय जायसवाल ने कहा- मैं आठ साल से अधिकारियों के चक्कर काट रहा हूं। मुझे मेरा हक नहीं मिल रहा है। इतना कहते हुए वे भरी बैठक में ही रो दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि आप सभी लोग काम करना सीख लीजिए, जनता परेशान हो रही है।