लोन दिलाने के नाम पर पांच लोगों से 10 लाख रुपए ठगे
प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान दिलाने तो किसी को रोजगार योजना में दुकान खुलवाने के नाम पर बदमाश ने पांच लोगों से करीब 10 लाख रुपए ठग लिए। आरोपी ने अखबार में भ्रामक विज्ञापन दिया था।
पीड़ित दिनेश सिंह मौरे निवासी भक्त प्रहलाद नगर ने बताया कि कुछ समय पूर्व विज्ञापन के आधार पर साउथ तोड़ा निवासी विकास मालवीय से संपर्क किया। उसने वायएन रोड पर रेस्त्रां का काम शुरू कर दिया। 3 लाख खर्च करने के बाद न तो उसने लोन दिलवाया और न रुपए लौटाए। बियाबानी निवासी नीतू मोरे से भी आरोपी ने आवास योजना में मकान दिलाने का कहकर 48 हजार रुपए ठग लिए। आरोपी ने जबरन कॉलोनी की जीवन लता बाई से 20 हजार रुपए, इसी कॉलोनी की चिंतामणि बाई से 1 लाख 40 हजार रुपए भी ठग लिए।