भागवत कथा आज से, निकलेगी कलशयात्रा
इंदौर| बाणेश्वरकुंड कुंड पर मंगलवार से जया किशोरी की भागवत कथा प्रारंभ होगी। इसमें 50 हजार मातृशक्तियों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। कथा के लिए पूरे पांच किमी यात्रा मार्ग पर रेड-ग्रीन कारपेट बिछाए जाएंगे। कथा आयोजक संजय शुक्ला ने बताया कि सुबह 10 बजे जयघोष के साथ कलश यात्रा शुरू होगी। यात्रा में आगे बैंड-बाजे, पीछे मंगल कलशधारी महिलाएं चलेंगी। यात्रा बाणेश्वर कुंड से बाणगंगा, मरीमाता चौराहा, वृंदावन कॉलोनी होते हुए वापस कथा स्थल पहुंचेगी।