पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विज्ञापन में खुद को सीआईएसएफ जवान बता आईफोन बेचने के नाम पर ठगे 61 हजार

विज्ञापन में खुद को सीआईएसएफ जवान बता आईफोन बेचने के नाम पर ठगे 61 हजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीआईएसएफ के जवान ने ऑनलाइन आईफोन बेचने का विज्ञापन देकर एक युवती से 61 हजार रुपए ठग लिए। युवती ने मंगलवार को पुलिस की जनसुनवाई में डीआईजी से शिकायत की।

युवती ने बताया कि उसने ओएलएक्स पर आईफोन एक्स का एड देखा। उसने पते पर संपर्क किया तो फोन रिसीव करने वाले ने खुद को सीआईएसएफ का जवान बताया और 62 हजार रुपए में फोन बेचने की बात कही। उसने अपना नाम श्रीकांत बताया था। उसने खाता नंबर दिया और ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर करने काे कहा। युवती ने 61 हजार रुपए उसके खाते में जमा करा दिए, लेकिन अभी तक उसे फोन नहीं मिला। इसी प्रकार एक युवक ने भी ओएलएक्स पर मोबाइल के नाम पर ठगी की शिकायत की।

शादी तोड़ने की शिकायत दर्ज कराते बिजलपुर में रहने वाले संतोष वर्मा।

झूठी शिकायत पर जूनी इंदौर थाने में एसआई ने 5 घंटे प्रताड़ित किया

विनोद कुमावत नाम के शख्स ने जूनी इंदौर थाने के सब इंस्पेक्टर एमएल विश्वकर्मा के खिलाफ शिकायत की। कुमावत का कहना था कि एसआई ने एक झूठी शिकायत पर उसे 5 घंटे थाने में प्रताड़ित किया। साथ ही रुपए नहीं देने पर झूठा केस दर्ज कर जेल में बंद करने की धमकी दी। डीआईजी ने जूनी इंदौर सीएसपी को जांच सौंपी है।

सगाई के बाद मांगा आईफोन और बोलेरो, नहीं दी तो शादी तोड़ी

बिजलपुर में रहने वाले संतोष वर्मा ने शिकायत की कि पांच साल पहले उनके परिवार की बेटी की शादी ग्राम बावलिया खुड़ैल में मनीष के साथ तय हुई। सगाई में उनकी सारी मांगें पूरी की गईं। 18 अप्रैल 2018 को मनीष और युवती की शादी होने वाली थी, लेकिन इस बीच वर पक्ष आईफोन और बोलेरो की मांग करने लगे। मांगें पूरी नहीं होने पर उन्होंने शादी से मना कर दिया और लड़की को बदनाम करने लगे।

खबरें और भी हैं...