पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंदौर इच्छापुर हाईवे पर तीसरे दिन भी लगा जाम

इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर तीसरे दिन भी लगा जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलवाड़ा (खरगोन) | भैरव घाट पर तीसरे दिन भी जाम की स्थिति बनी रही। रविवार सुबह 11 बजे से जाम लगा रहा। सैकड़ों वाहन रेंगते हुए नजर आए। मंगलवार दोपहर में जाम पूरी तरह से खुला। इस जाम में लोग गर्मी के कारण पानी को तरस रहे थे। लोगों के अनुसार रविवार को मार्ग पर एक ट्रॉला बीच में खराब हो गया था। इससे कई घंटों तक जाम लगा रहा। पुलिस ने ट्रक को किनारे कर व्यवस्था को सुधारा था। मंगलवार को भी कई वाहन जाम में फंसे रहे। दोपहर में सिमरोल पुलिस ने बस वालों पर सख्ती दिखाते हुए ओवरटेक करने पर कार्रवाई की। इसके बाद बस चालक लाइन से चलते हुए नजर आए। जिससे ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु हो सकी।

खबरें और भी हैं...