पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 2011 में एमबीबीएस में प्रवेश लेने वाले छात्रों को आज तक एनरोलमेंट नंबर नहीं हुआ अलॉट

2011 में एमबीबीएस में प्रवेश लेने वाले छात्रों को आज तक एनरोलमेंट नंबर नहीं हुआ अलॉट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज.जबलपुर | प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा विभाग की गड़बड़ियों का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। ऐसे ही एक मामले में इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में 2 छात्रों को मेरिट पर 2011 में एडमिशन तो मिल गया, लेकिन आज तक एनरोलमेंट नंबर नहीं मिलने के कारण उनका रिजल्ट अटका है। दोनों छात्रों ने हाईकोर्ट की शरण ली है। जस्टिस आरएस झा एवं जस्टिस राजीव दुबे की खंडपीठ ने मेडिकल एजुकेशन विभाग के प्रमुख सचिव, डीएमई, एफआरसी, एपीडीएमसी और अहिल्या देवी विश्वविद्यालय के कुलसचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छात्रों सत्य प्रकाश और रश्मि जायसवाल ने याचिका दायर कर बताया कि 2011 में प्रवेश लेने के बाद आज तक उन्हें एनरोलमेंट नंबर अलॉट नहीं किया गया और परीक्षा के समय उनका रोल नंबर भी नहीं दिया जाता। दोनों को मेरिट के आधार पर स्टेट कोटा की सीट आवंटित की गई थी। याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता आदित्य संघी ने कोर्ट को बताया कि छात्रों की शिकायत पर एएफआरसी ने जांच में पाया कि उनकी जगर किसी अन्य छात्रों को उनके पंजीयन क्रमांक आवंटित कर दिए गए हैं। पूर्व में कोर्ट ने इस मामले में कहा था कि यह बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है।

खबरें और भी हैं...