पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंदौर बार एसोसिएशन में पांडे अध्यक्ष और कचोलिया सचिव दोबारा चुने गए

इंदौर बार एसोसिएशन में पांडे अध्यक्ष और कचोलिया सचिव दोबारा चुने गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चुनाव में जीत के बाद खुशी मनाते निर्वाचित पदाधिकारी।

इंदौर | इंदौर बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में फिर से दिनेश पांडे अध्यक्ष और गोपाल कचोलिया सचिव चुने गए। मतदान शुक्रवार को हुआ। लगभग 48 सौ में से 2464 सदस्यों ने मतदान किया। शाम को मतगणना शुरू हुई। देर रात मतगणना समाप्त होने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी विमल कुमार मिश्रा, सहायक निर्वाचन अधिकारी घनश्याम गुप्ता, विवेक बापना ने रिजल्ट की घोषणा की। अध्यक्ष पद पर पांडे 1630 मत प्राप्त कर लगातार दूसरी बार चुने गए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कमल गुप्ता को 753 वोट और सज्जन सिंह खेर को 55 वोट मिले। सचिव पद पर कचोलिया भी 1644 वोट पाकर लगातार दूसरी मर्तबा चुने गए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी गजेंद्र शर्मा को 375, विशाल रामटेके को 338 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर दिनेश हार्डिया 1203 वोट प्राप्त कर, सह सचिव पद पर अमित पाठक 1179 और कोषाध्यक्ष पद पर गोपाल शर्मा 1303 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी के छह पदों के लिए 15 उम्मीदवारों में सुषमा शर्मा, विनिता कुरार और संदीप शर्मा विजयी हो गए जबकि शेष की दोबारा गिनती चल रही थी। मतदान करने वालों में मोहन सेंगर, अनिल यादव, राजेश चौकसे, मनीष मोदी, दिलीप राजपाल भी शामिल थे।

खबरें और भी हैं...