पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विशेषज्ञों ने कहा था मौसम खराब है, जहाज मत उड़ाइए, तब अनिलजी बोले थे उड़ाने का आनंद इसी में आएगा

विशेषज्ञों ने कहा था मौसम खराब है, जहाज मत उड़ाइए, तब अनिलजी बोले थे- उड़ाने का आनंद इसी में आएगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैं अनिल जी के साथ था। उन्होंने मुझसे हवाई जहाज में साथ चलने को कहा। वे अच्छे पायलट थे, लेकिन विशेषज्ञों ने कहा कि मौसम खराब है, इसलिए आपको जहाज नहीं उड़ाना चाहिए। मैं अनिल जी का जवाब सुनकर दंग रह गया। वे बोले- ऐसे मौसम में ही तो जहाज उड़ाने का आनंद और रोमांच आएगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और विचारक अनिल माधव दवे के प्रथम पुण्य स्मरण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए। अनिल माधव दवे विचार मंच और भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने समारोह का आयोजन किया था।

प्रचारक की भूमिका छोड़ते समय खूब रोए थे

विजयवर्गीय उस किस्से को याद कर भावुक हो गए, जब दवे उनके सामने 15 मिनट तक खूब राेए थे। विजयवर्गीय ने बताया कि प्रचारक के तौर पर उनका अंतिम दिन था, मैं साथ था। 15 मिनट तक वे खूब रोए। उनके मन में प्रचारक की भूमिका छोड़ने को लेकर दुख था। समारोह में गुणवंत हरी भाऊ जोशी और दवे के भाई अभय माधव दवे, विधायक रमेश मेंदोला, चंदू शिंदे, राकेश कुशवाह, डीएन तिवारी, प्रकाश राठौर, सागर चौकसे सहित बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...