पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिलाओं की सक्रियता से ही समाज मजबूत बन कर सकता है विकास

महिलाओं की सक्रियता से ही समाज मजबूत बन कर सकता है विकास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोई भी समाज मजबूत तभी बन सकता है जब महिलाएं अपनी सक्रिय भूमिका समाज में दिखाएं। अपने पारिवारिक और व्यापार व्यवसाय के साथ महिलाएं समाज हित के लिए आगे आ रही हैं, जिससे समाज मजबूत बन रहा है। वही समाज तरक्की कर सकता है, जिस समाज की महिलाएं समाज के लिए समर्पित हों।

उक्त बातें प्रीतमलाल दुआ सभागृह में श्रीगौड़ ब्राह्मण युवा परिषद, महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित श्रीगौड़ ब्राह्मण महिला एकता सम्मेलन में अतिथियों ने कही। महिलाओं को सशक्त बनाने, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने, अपने अनुभव और कार्यशैली से समाज का मान-सम्मान बढ़ाने वाली 28 महिलाओं को मातृशक्ति सम्मान के साथ सम्मानित किया गया। इसके अलावा महिला मंडलों के पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि पं. योगेंद्र महंत थे। अध्यक्षता डॉ. शरद पंडित ने की। विशेष अतिथि पं. जयप्रकाश नाईक, समाजसेवी संजय चौधरी और भोपाल एएसपी श्रद्धा जोशी थीं। संचालन प्रणामिका तिवारी ने किया।

प्रीतमलाल दुआ सभागृह में आयोजित समारोह में महिलाओं को किया सम्मानित।

खबरें और भी हैं...