इंदौर| अग्रवाल परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथविधि समारोह व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम 20 मई को शाम 7 बजे एयरपोर्ट रोड स्थित बाबाश्री रिसोर्ट पर होगा। इसमें अपर आयकर आयुक्त डॉ. केजी गोयल मुख्य अतिथि और समाजसेवी टीकमचंद गर्ग विशेष तिथि होंगे। निवृत्तमान अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने बताया इस अवसर पर नए अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष वर्षा अग्रवाल, सहसचिव मनीष खजांची व कोषाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल व अन्य का शपथ विधि समारोह होगा।