इंदौर| छत्रीबाग स्थित व्यंकटेश मंदिर में पुरुषोत्तम मास को महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसमें प्रतिदिन ठाकुर के विशेष पुष्प शृंगार के साथ ही अनेक रूपों में प्रभु के दर्शन हो रहे हैं। पंकज तोतला ने बताया प्रतिदिन सुबह 7.45 बजे से श्री वेंकटरमणा गोविंदा श्रीनिवासा गोविंदा नाम जप के साथ प्रभातफेरी निकल रही है। साथ ही विशेष शृंगार और आरती भी की जा रही है। देवस्थान में शुक्रवार सुबह 9 बजे से वेंकटरमण गोविंदा श्रीनिवासा गोविंदा के जयघोष के साथ मोली और पुष्पों से सजे 81 रजत कलशों द्वारा पूजन शुरू हुआ। दोपहर 1 बजे के बाद प्रभु वेंकटेश का इत्र, आम रस, गन्ने का रस आदि से अभिषेक किया गया। इस अवसर पर स्वामी विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज विशेष रूप से मौजूद थे। इस मौके पर अशोक डागा, बालमुकुंद तोषनीवाल, बालकिशन सिंगी, राजेंद्र सोनी मौजूद थे।