इंदौर। सुपर कॉरिडोर पर हुए महादंगल में कई रोचक मुकाबले देखने को मिले। मिट्टी के इस दंगल में 2 करोड़ की राशि दांव पर थी। मुकाबलों के दौरान लगभग 30 हजार दर्शक इसका हिस्सा बने। यह गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। इस दंगल में कुल 35 मुकाबले खेले गए, जिसमें कुल 70 पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल में नवजोत कौर, नरसिंह यादव, संदीप तोमर जैसे अंतरराष्ट्रीय पहलवानों ने हिस्सा लिया। इनके अलावा ईरान के तीन आैर रूस की चार महिला पहलवानों ने भाग लिया। पहलवानों के दांव-पेच देखने के लिए रात 3 बजे तक दर्शक जमे रहे। हालांकि जस्सा पट्टी आैर सत्येंद्र मलिक के बीच हुई मुख्य कुश्ती बराबरी पर समाप्त हुई, लेकिन महाराष्ट्र केसरी माऊली जामदाड़े-रुबलजीत के मुकाबले (फोटो) ने दर्शकों को रोमांचित किया। 18 मिनट चली इस कुश्ती में माऊली ने रुबलजीत को मात दी।
फोटो : संदीप जैन