पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसएनसीयू के लिए 22 पद मंजूर, पर नई नियुक्तियां नहीं

एसएनसीयू के लिए 22 पद मंजूर, पर नई नियुक्तियां नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीसी सेठी अस्पताल में बनने वाले एसएनसीयू को लेकर शासन ने स्टाफ की मंजूरी दे दी है। इसके लिए 18 स्टाफ नर्स और चार विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती होगी। वहीं सफाईकर्मी, वाॅचमैन के पद भी मंजूर किए गए हैं। हालांकि इन पदों पर नई नियुक्तियां नहीं की जाएंगी, बल्कि स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में तैनात स्टाफ को ही प्रतिनियुक्ति पर रखा जाएगा। अस्पताल प्रभारी डॉ. माधव हसानी ने बताया मिशन कंसल्टेंट यहां मुआयना भी कर चुके हैं। हमें नई बिल्डिंग हस्तांतरित नहीं हुई है। जून में पीआईयू ने बिल्डिंग देने का आश्वासन दिया है। संचालनालय से जैसे ही एसएनसीयू के लिए उपकरण और स्टाफ उपलब्ध करा दिया जाएगा, हम सेवाएं शुरू कर देंगे। करीब दस करोड़ से बनाए जा रहे इस अस्पताल का काम पिछले साल अक्टूबर में पूरा होना था, लेकिन निर्माण एजेंसी की देरी के कारण प्रोजेक्ट सात महीने पिछड़ चुका है।

खबरें और भी हैं...