विष्णुपुरी मेन के रहवासियों को एक होस्टल संचालक ने जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद रहवासी थाने पहुंचे और होस्टल संचालक की लिखित शिकायत की।
विष्णुपुरी मेन रहवासी संघ (मोहल्ला विकास समिति) के सचिव अभिलाष शुक्ला ने बताया कि होस्टल से होने वाली असुविधाओं को लेकर सोमवार सुबह 9 बजे बैठक थी, जिसमें कई बुजुर्ग रहवासी भी शामिल थे। इसमें होस्टल संचालक भगवान काग भी शामिल था। कुछ देर बाद वह आक्रोशित हो गया और रहवासियों को जान से मारने की धमकी देने लगा। घटना के बाद रहवासी थाने पहुंचे और भंवरकुआं थाने में शिकायत की। वहीं होस्टल संचालक भगवान काग ने बताया कि उन्होंने किसी को धमकी नहीं दी। मुझ पर लगाए आरोप गलत हैं।