पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • करियर काउंसलिंग में जिले के 2 हजार छात्र पहुंचे, पूछे सवाल

करियर काउंसलिंग में जिले के 2 हजार छात्र पहुंचे, पूछे सवाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल में हम छू लेंगे आसमां कार्यक्रम के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई करियर काउंसलिंग में बाल विनय मंदिर स्कूल में इंदौर जिले के 2 हजार से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए। उन्होंने करियर संबंधी सवाल भी पूछे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा- बेहतर करियर के अनेक अवसर हैं। लक्ष्य निर्धारित कर कार्ययोजना का रोडमैप बनाएं और दृढ़ इच्छा शक्ति से सफलता के लिए संकल्पित हों। उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि परिवार डॉक्टर बनाना चाहता था, लेकिन उन्होंने दर्शन शास्त्र लिया और उसी में आगे बढ़े। उन्होंने पालकों से भी कहा कि बच्चों पर दबाव न बनाएं।

70% वाले भी मेधावी छात्र, मुफ्त होगी पढ़ाई : सीएम ने कहा कि मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में अब तक 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी लाभांवित होते थे। अब इस वर्ष से 70 फीसदी कर दिया है। उन्होंने बताया मेधावी विद्यार्थियों की फीस राज्य सरकार भर रही है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष एसआर मोहंती ने बताया कि करियर काउंसलिंग तीन चरणों में होगी। पहले 21 से 31 मई तक 12वीं कक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले, इसके बाद 4 जून से 14 जून तक 70 फीसदी से कम अंक लाने वाले व तृतीय चरण में 18 से 28 जून तक 12वीं के अनुतीर्ण 10वीं व 11वीं के उत्तीर्ण विद्यार्थियों की काउंसलिंग की जाएगी।

खबरें और भी हैं...