इंदौर| केंद्रीय आर्य युवक परिषद मप्र के तत्वावधान में युवक चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन प्रज्ञा गर्ल्स स्कूल बिचौली पर किया गया। इसमें आचार्य प्रभामित्र ने युवाओं का चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व विकास पर कहा- वैदिक संस्कृति, संस्कार से ही युवाओं का चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व विकास संभव है। ज्योतिषाचार्य पं. चंद्रभूषण व्यास और डॉ. कैलाश योगाचार्य ने भी विचार व्यक्त किए।