- Hindi News
- National
- ब्राह्मण सोशल ग्रुप का स्नेह सम्मेलन 24 को, समाज की प्रतिभाएं होंगी सम्मानित
ब्राह्मण सोशल ग्रुप का स्नेह सम्मेलन 24 को, समाज की प्रतिभाएं होंगी सम्मानित
इंदौर| ब्राह्मण सोशल ग्रुप द्वारा 24 मई को वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन नार्मदीय ब्राह्मण मांगलिक भवन में किया जाएगा। इसमें समाज की प्रतिभाओं को परशुराम अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। किशोर शुक्ला ने बताया इस अवसर पर चंद्रशेखर बिरथरे के निर्देश में ‘आत्महत्या क्यों करें’ नाटक का मंचन किया जाएगा।