पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट के लिए अलग कॉरिडोर का काम शुरू

रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट के लिए अलग कॉरिडोर का काम शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवे स्टेशन के तीन प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए लगी दो लिफ्ट के लिए अलग कॉरिडोर तैयार किया जा रहा है। वर्तमान में लिफ्ट से प्लेटफॉर्म और प्लेटफाॅर्म से लिफ्ट तक पहुंचने के लिए यात्रियों को फुट ओवर ब्रिज से चढ़ना-उतरना पड़ता है। ऐसे में उनका समय खराब होता है और बुजुर्ग यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

रेलवे स्टेशन पर वर्तमान में दो लिफ्ट लगी हैं। इनमें से एक प्लेटफॉर्म नंबर 4 और दूसरी प्लेटफॉर्म नंबर 2-3 पर लगी है। हालांकि ये दोनों ही लिफ्ट फुट ओवर ब्रिज से लगभग ढाई फीट ऊपर जाकर खुलती हैं। ऐसे में यात्रियों को प्लेटफॉर्म नंबर 4 से किसी अन्य प्लेटफॉर्म तक जाना है तो उसे पुन: सीढ़ियां उतरकर फुट ओवर ब्रिज और फिर सीढ़ियां चढ़कर दूसरी लिफ्ट तक पहुंचना पड़ता है। इस नए कॉरिडोर के तैयार होने से यात्रियों को बार-बार सीढ़ियां उतरने-चढ़ने से निजात मिलेगी। इस कॉरिडोर के बन जाने के बाद लिफ्ट और सीढ़ियों से जाने वाले यात्रियों के लिए अलग-अलग ओवर ब्रिज हो जाएंगे।

यात्रियों को अब सीढ़ियां चढ़ने-उतरने से मिलेगी निजात, प्लेटफॉर्म नंबर एक पर भी लिफ्ट लगाने का काम जल्द होगा शुरू

प्लेटफॉर्म एक पर भी लगना है लिफ्ट
प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर वर्तमान में लिफ्ट नहीं है। यहां पर लिफ्ट और एस्केलेटर लगाया जाना प्रस्तावित है। संभवत: इसी कॉरिडोर के साथ यहां लिफ्ट लगाने काम भी शुरू हो सकता है। इसके लिए जगह का चयन भी कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...