पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कीम 71 की 20 साल पुरानी टंकी में लीकेज, जलापूर्ति ठप

स्कीम 71 की 20 साल पुरानी टंकी में लीकेज, जलापूर्ति ठप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कीम नंबर 71 स्थित सरकारी पानी की टंकी में दरार आने से पानी का रिसाव शुरू हो गया। इस कारण सड़क पर बड़ी मात्रा में पानी बहने लगा। मामले की जानकारी लगने के बाद संबंधित विभाग के अफसरों ने तत्काल जल आपूर्ति बंद करवा दी। टंकी में दरार ज्यादा है और गिरने का खतरा भी है। इसे देखते हुए टंकी को तोड़ने व रिपेयर किए जाने को लेकर एक्सपर्ट से राय ली जाएगी। यह टंकी 1988 में आईडीए ने बनवाई थी।

स्कीम 71 स्थित 20 साल पुरानी नर्मदा की पानी की टंकी में अचानक लीकेज होने से मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद अधिकारियों ने तय किया कि तत्काल प्रभाव से टंकी से जल प्रदाय बंद किया जाए। नर्मदा प्रोजेक्ट के कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि टंकी के बेस पॉइंट पर ही लीकेज हो गया है।

10 कॉलोनी के 30 हजार घरों में होती थी जलापूर्ति

अधिकारियों ने कहा इस टंकी से गुमाश्ता नगर, स्कीम 71 और इससे लगी अासपास की 10 कॉलोनियों के 30 हजार घरों तक पानी सप्लाय होता है। टंकी से जल प्रदाय बंद होने के बाद लोगों के सामने पानी की परेशानी खड़ी हो सकती है। हालांकि श्रीवास्तव का कहना है कि हम उन सभी क्षेत्रों में डायरेक्ट सप्लाय करेंगे। दबाव कम या ज्यादा हो सकता है, लेकिन हमारी कोशिश होगी कि लोगाें को परेशानी न हो। घरों तक जल प्रदाय होगा।

स्कीम नंबर 71 स्थित सरकारी पानी की टंकी में दरार आने से पानी का रिसाव शुरू हो गया। (इनसेट) दरार।

खबरें और भी हैं...