पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • थाने के पास दो कारों के कांच फोड़े, सुबह शिकायत, शाम को पहुंची पुलिस

थाने के पास दो कारों के कांच फोड़े, सुबह शिकायत, शाम को पहुंची पुलिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तिलक नगर थाने के पास शुक्रवार देर रात करीब 11.30 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला व्यवसायी और डॉक्टर की कार के कांच फोड़ दिए। शनिवार सुबह इसकी थाने में शिकायत की गई, लेकिन घटना स्थल आसपास होने के बावजूद पुलिस शाम काे जांच करने पहुंची। टाइल्स व्यवसायी दीप्ति अग्रवाल ने बताया कि पीपल्याहाना चौराहे के पास सर्विस रोड पर उनका शो-रूम और घर है। दो प्लॉट छोड़कर तिलक नगर थाना है। घर के बाहर ही उनकी कार खड़ी थी। रात करीब 11.30 बजे बाइक सवार दो बदमाश आए और बीयर की बॉटल कार के पिछले कांच पर मारकर भाग गए। इसके पहले उन्होंने थाने से आगे रहने वाले डॉक्टर ओपी पाटिल के घर के बाहर उनके भाई की कार का कांच पत्थर से फोड़ दिया।

थोड़ी देर के लिए गार्ड उठा, इधर हो गई वारदात
दोनों स्थानों पर वारदात करने वाले बाइक सवार बदमाशों के हुलिए सीसीटीवी में कैद हुए हैं। फुटेज में दोनों वहां चक्कर लगाते हुए दिख रहे हैं। दीप्ति अग्रवाल ने बताया कि उनके घर पर सुरक्षा गार्ड भी है। वह कुछ ही देर के लिए बाथरूम गया। इसी दौरान बदमाशों ने वारदात की।

कार के पास से पत्थर उठाया और इस तरह फेंककर उसका कांच फोड़ दिया।

खबरें और भी हैं...