पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जानकीनाथ मंदिर में 30 दिनी अनुष्ठान 16 से

जानकीनाथ मंदिर में 30 दिनी अनुष्ठान 16 से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जानकीनाथ मंदिर में 30 दिनी अनुष्ठान 16 से

इंदौर|श्री
माहेश्वरी पंचायती ट्रस्ट द्वारा पुरुषोत्तम मास में 16 मई से 30 दिनी अनुष्ठान 108 ब्राह्मणों के सान्निध्य में गोराकुंड चौराहा स्थित जानकीनाथ मंदिर में किए जाएंगे। इस दौरान श्रीमद भागवत कथा, रामायण पारायण, पांच दिनी लक्ष्मीनारायण महायज्ञ आदि होंगे। माहेश्वरी पंचायती ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश सी. बाहेती ने बताया ट्रस्ट द्वारा 36 वर्षों से प्रत्येक पुरुषोत्तम मास में ये अनुष्ठान किए जा रहे है।

श्री श्रीविद्याधाम में पुरुषोत्तम मास में 108 विद्वानों द्वारा भागवत का मूल पारायण किया जाएगा। कथा पं. राहुल कृष्ण शास्त्री 16 से 22 मई तक करेंगे।

बड़ा गणपति पीलियाखाल स्थित प्राचीन हंसदास मठ में भी पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में 16 मई से 13 जून तक भागवत पारायण किया जाएगा। आयोजन हंस पीठाधीश्वर महंत रामचरणदास महाराज के सान्निध्य में होगा। मठ के पं. पवन शर्मा ने बताया आयोजन अधिक मास के अवसर पर पितृ शांति एवं पितृ कृपा प्राप्ति के उद्देश्य से किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...