- Hindi News
- National
- कारोबारी का आरोप 7 लाख रु. के लेन देन में पूर्व साथी ने करवाया था धोखाधड़ी का केस
कारोबारी का आरोप- 7 लाख रु. के लेन-देन में पूर्व साथी ने करवाया था धोखाधड़ी का केस
19 लाख रुपए की पाइप मशीन को लेकर इंदौर के कारोबारी पर कोटा में दर्ज करवाए गए धोखाधड़ी के केस में पुलिस अब शिकायत करने वाले व्यापारी और उसके साथ मिले लोगों पर कार्रवाई करने की तैयारी में है। पीड़ित कारोबारी ने पुलिस को बताया कि सात लाख रुपए के लेन-देन के विवाद में इंदौर के ही कुछ लोगों ने मिलकर उसके खिलाफ षड्यंत्र रचा था।
जांच के बाद पुलिस ने दी थी क्लीन चिट
ब्रह्मबाग काॅलोनी निवासी सुधीर जायसवाल ने एसपी पूर्व अवधेश गोस्वामी को शिकायत करते हुए बताया कि वे कई साल से मशीनरी का कारोबार कर रहे हैं। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के चलते उन्हीं के परिवार व पूर्व में साथ काम करने वाले कुछ लोगों ने उनके खिलाफ षड्यंत्र कर कोटा के व्यापारी अली असगर बोहरा को उकसाकर 19 लाख की मशीन को लेकर धोखाधड़ी की झूठी शिकायत दर्ज करवा दी थी। जांच के बाद कोटा पुलिस ने उन्हें क्लीन चीट दे दी है।
कोर्ट में चल रहा चेक बाउंस का मामला
जायसवाल ने बताया कि उनके साथ पहले काम कर चुके नीरज चेष्टा से उनका सात लाख रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर चेक बाउंस का मामला कोर्ट में भी पंेडिंग है। इसी की खुन्नस निकालने के लिए नीरज ने उनके खिलाफ झूठी शिकायतें की हैं।