फायर ब्रिगेड के अग्नि सुरक्षा सप्ताह में अाज निकलेगी वाहन रैली
फायर ब्रिगेड का अग्नि सुरक्षा सप्ताह शनिवार से शुरू हुआ। लोगों में जागरूकता के उद्देश्य से रविवार को अलग-अलग स्थानों से फायर वाहनों की रैली निकाली जाएगी। साथ ही सुरक्षा संबंधी जानकारी वाले पैंफ्लेट्स लोगों को बांटे जाएंगे।
एसपी फायर ब्रिगेड अंजना चौहान ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे वाहन रैली निकाली जाएगी जो पंढरीनाथ, यशवंत चौक, राजबाड़ा, कृष्णपुरा छत्री, एमजी रोड, पलासिया, एबी रोड, गीता भवन चौराहा, नौलखा, भंवरकुआं, टॉवर चौराहा होते हुए वापस पुलिस फायर स्टेशन जाएगी। शाम पांच बजे सयाजी चौराहे पर फायर ब्रिगेड द्वारा जीवंत प्रदर्शन व अग्निसुरक्षा की जानकारी दी जाएगी। सुरक्षा सप्ताह 23 अप्रैल तक मनाया जाएगा। इधर, शनिवार को सभी फायर स्टेशन पर फायर ब्रिगेड के अधिकारी और कर्मचारियों ने अग्निशमन सेवा का कार्य करते हुए शहीद हुए फायर कर्मियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।