पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंबेडकर जयंती पर महू में सरकार के समारोह में श्रद्धांजलि और सियासत

आंबेडकर जयंती पर महू में सरकार के समारोह में श्रद्धांजलि और सियासत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंबेडकर जयंती पर शनिवार को महू में सरकार का समारोह यूं तो बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देने और उनके प्रति कृतज्ञता जताने के लिए हुआ, लेकिन मंच पर हुए भाषणों में कांग्रेस पर शब्दबाण चले। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत दोनों ने कहा कि कांग्रेस ने ही आंबेडकर को हराने के लिए पूरी ताकत लगाई।

राष्ट्रपति रामनाथ काेविंद से पहले सीएम और मंत्री गेहलोत ने अपने भाषण में कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि आंबेडकर संसद पहुंचे। आंबेडकर ने मुंबई और भंडारा से लोकसभा चुनाव लड़ा था। तब जवाहरलाल नेहरू को उनके खिलाफ प्रचार करने के लिए मैदान में उतार दिया था। नेहरू ने बड़ी सभाओं में आंबेडकर के खिलाफ प्रचार किया था। उन्हीं के कारण आंबेडकर चुनाव हारे थे। वहीं, महू विधायक और भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने डॉ. आंबेडकर की तुलना भगवान शिव से कर दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह शिव ने जहर पिया और अमृत बांटा, ठीक उसी तरह आंबेडकर ने तिरस्कार, छूत-अछूत का अपमान सहा, लेकिन बदले में देश के सभी वर्गों के लिए संविधान दिया।

खबरें और भी हैं...