- Hindi News
- National
- बाणेश्वरकुंड पर भागवत कथा 17 से, महिलाओं ने पंचगव्य से किया आयोजन स्थल का शुद्धिकरण
बाणेश्वरकुंड पर भागवत कथा 17 से, महिलाओं ने पंचगव्य से किया आयोजन स्थल का शुद्धिकरण
इंदौर|बाणेश्वरकुंड पर 17 अप्रैल से जया किशोरी की भागवत कथा के लिए शनिवार को सैकड़ों मातृशक्तियों ने पंचगव्य (गाय के दूध, दही, घी, गोमूत्र और गोबर) से कथा स्थल का शुद्धि-पवित्रीकरण किया। इसके बाद 20 मोहल्लों की सैकड़ों मातृशक्तियों ने मंगल गीत गाए और पूजन भी किया। इस मौके पर अंजली शुक्ला, अनिता तिवारी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्तियां शामिल थीं। आयोजक संजय शुक्ला ने बताया कि 17 अप्रैल को शोभायात्रा के साथ कथा की शुरुआत होगी।