विभिन्न संस्थाओं ने किया बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण
बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शनिवार को कई जगह कार्यक्रम हुए। विभिन्न संगठनों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, वहीं सरकारी स्कूलों में संविधान की प्रतियां और तुलसी के पौधे वितरित किए।
दलितों के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहे डॉ. आंबेडकर ने अपने कौशल से संविधान का निर्माण करने के अलावा समाज को जोड़ने का भी कार्य किया। यह बात पूर्व महाधिवक्ता आनंद मोहन माथुर ने कही। आयोजन भगतसिंह दीवाने ब्रिगेड ने किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, वरिष्ठ नेता सज्जनसिंह वर्मा, कृपाशंकर शुक्ला आदि ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें दलितों का मसीहा बताया। संचालन तपन भट्टाचार्य ने किया।
आरएसएस के सामाजिक समरसता मंच ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके जीवन पर विचार रखे। इस मौके पर शैलेंद्र महाजन, विकास दवे, ईश्वर हिंदुजा आदि मौजूद थे।
पूर्व पार्षद नंदू पहाड़िया ने मिल क्षेत्र स्थित सरकारी स्कूलों में संविधान की प्रतियां वितरित की।
संस्था संघमित्र ने आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान किया। प्रशंसा पत्र व तुलसी के पौधे भेंट किए। कार्यक्रम में सुदामा नगर के रहवासियों ने भी भागीदारी की। मुख्य अतिथि राजेश माली, शासकीय अधिवक्ता उच्च न्यायालय थे। अध्यक्षता विनोद बिरला ने की। विशेष अतिथि वार्ड 71 के पार्षद भारत पारख थे। संस्था सचिव आयुष रावल भी मौजूद थे। जानकारी संस्था अध्यक्ष पुष्यमित्र भार्गव ने दी।
मध्यप्रदेश श्रमजीवी सफाई कर्मचारी संघ, भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश लाहोरे, बलराम चिंतामन उस्ताद, भूपेंद्रसिंह लोट ने बताया सुभाष नगर स्थित संस्था कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया ।
भीम सेना के संरक्षक जेपी अहिरवार और राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र मान ने बताया बड़ी संख्या में लोगों ने गीता भवन स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
भारतीय संस्कृति सार्वजनिक मंच के संगठन मंत्री रवि तोमर ने बताया सुबह 8 बजे बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
महापौर ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण
गीताभवन चौराहा स्थित प्रतिमा पर महापौर मालिनी गौड़ ने माल्यार्पण किया। इस दौरान महापौर परिषद सदस्य सूरज कैरो, बलराम वर्मा, शोभा रामदास गर्ग, भाजपा नगराध्यक्ष कैलाश शर्मा आदि मौजूद थे।
मां शिप्रा मंडल ने किया माल्यार्पण
शिप्रा| मां शिप्रा मंडल द्वारा भाजपा कार्यालय पर डॉ. भीमराव अांबेडकर की जयंती मनाई गई। माल्यार्पण के बाद विशेष अतिथि सुखलाल मंसारे ने बाबा साहेब के जीवन की कुछ खास बातें बताईं। इस मौके पर महेश अवस्थी, सुरेश शर्मा, प्रेम परमार, समंदर सिंह, सुनील परमार, विनोद आदि उपस्थित थे। संचालन सुभाष सोलंकी ने किया।