पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परोपकार करने वालों का ही जीवन सार्थक : संत अमृतराम

परोपकार करने वालों का ही जीवन सार्थक : संत अमृतराम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शास्त्रों में कहा है कि दान देने से समाज व राष्ट्र की उन्नति संभव है। परोपकार करके जीने वालों का जीवन सार्थक है। अग्रवाल समाज समय-समय पर बेटियों को साइकिलें और महिलाओं को सिलाई मशीन व पीको मशीन आदि देता आया है।

यह बात संत अमृतराम महाराज ने रामद्वारा गोराकुंड चौराहे पर अग्रसेन सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित सिलाई मशीन वितरण समारोह में कही। अध्यक्षता अरविंद बागड़ी ने की। ग्रुप समन्वयक राजेश गर्ग, प्रमुख संचालक शिव जिंदल, कार्यक्रम प्रभारी विनोद गोयल व एसआर गुप्ता ने बताया समाज की 11 महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीनें भेंट की गईं। ग्रुप द्वारा मई में युवाओं के लिए करियर काउंसलिंग शिविर आयोजित किया जाएगा। संचालन कमलेश चौधरी ने किया।

खबरें और भी हैं...