पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अग्रवाल महासभा दो ब्राह्मण युगलों सहित आठ जोड़ों का कराएगी सामूहिक विवाह

अग्रवाल महासभा दो ब्राह्मण युगलों सहित आठ जोड़ों का कराएगी सामूहिक विवाह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर|श्री अग्रवाल महासभा द्वारा सामूहिक विवाह समारोह रविवार को बायपास स्थित महासभा के भवन में किया जाएगा। इसमें आठ जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे जिनमें ओंकारेश्वर के दो ब्राह्मण युगल भी शामिल होंगे। शनिवार को महिला संगीत का कार्यक्रम हुआ। सभा के अध्यक्ष मोहन गर्ग, समन्वयक राजेश कुंजीलाल गोयल ने बताया रविवार सुबह 9 बजे गणेश पूजा, साकड़ी राखी, चाक भात होगा। दोपहर 1 बजे सगाई, शाम 5 बजे सामेला, 6 बजे इस्कॉन मंदिर उद्यान से विवाह का चल समारोह निकलेगा। विवाह की रस्म के बाद नवदंपतियों को पानी की बचत, कन्याजन्म प्रोत्साहन तथा स्वच्छता की शपथ भी दिलाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...