पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो हजार महिलाएं नगर भ्रमण कराएंगी भगवान परशुराम को

दो हजार महिलाएं नगर भ्रमण कराएंगी भगवान परशुराम को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूरा शहर 18 अप्रैल को परशुराम जन्मोत्सव मनाएगा। इस अवसर पर जहां भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी, वहीं राजेंद्र नगर में भव्य आयोजन किया जाएगा।

पश्चिमी क्षेत्र के ब्राह्मणों को एकजुट करने के उद्देश्य से परशुराम महासभा द्वारा यह शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें क्षेत्र की दो हजार से अधिक महिलाएं भगवान परशुराम को नगर भ्रमण करवाने सड़क पर उतरेंगी। शोभायात्रा सुबह 7 बजे प्रगति नगर स्थित साईं मंदिर से शुरू होगी और विभिन्न मार्गों से होते हुए नवनिर्मित परशुराम चौक पहुंचेगी। जगह-जगह विभिन्न समाजों द्वारा मंच से स्वागत किया जाएगा। संयोजक पं. संजय मिश्रा ने बताया नगर निगम के सहयोग से और पूर्व विधायक अश्विन जोशी व पार्षद बलराम वर्मा के प्रयास से राजेंद्र नगर मेन रोड स्थित खाली पड़ी रोटरी पर फरसा स्थापित कर चौक को सुसज्जित किया जाएगा। शोभायात्रा के दौरान सड़क पर गंदगी न हो, इसका विशेष ध्यान आयोजकों द्वारा रखा जाएगा। 21 कार्यकर्ताओं की टीम यात्रा मार्ग पर निगरानी रख स्वच्छता पर ध्यान देगी। पूरे मार्ग को भगवा पताका से सजाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...