पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राष्ट्रपति भवन से अप्रूवल नहीं मिला, भाजपा नेता एयरपोर्ट पर नहीं कर पाए राष्ट्रपति की अगवानी

राष्ट्रपति भवन से अप्रूवल नहीं मिला, भाजपा नेता एयरपोर्ट पर नहीं कर पाए राष्ट्रपति की अगवानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर| राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार सुबह दिल्ली से वायु सेना के विशेष विमान से 11.02 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। उनकी अगवानी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, महापौर मालिनी गौड़ और अर्चना चिटनीस ने की। भाजपा के कई बड़े नेता व विधायक भी पहुंचे थे, लेकिन राष्ट्रपति भवन से अनुमति न मिल पाने से वे मिल नहीं सके। इनमें एमपी हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन कृष्णमुरारी मोघे, सुदर्शन गुप्ता, रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, उषा ठाकुर, कैलाश शर्मा, शंकर लालवानी शामिल थे। भाजपा कार्यालय से राष्ट्रपति से मिलने के लिए ये सभी नाम प्रशासन को दिए गए थे। राष्ट्रपति भवन से अप्रूवल नहीं मिलने से इन्हें वीआईपी लाउंज में ही इंतजार करना पड़ा। राष्ट्रपति 11.26 बजे हेलिकॉप्टर से महू रवाना हो गए। 2.12 बजे महू से लौटने के बाद वे 2.30 बजे दिल्ली रवाना हो गए।

खबरें और भी हैं...