पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहली बार परिचय सम्मेलन में रखा मूक बधिर गीता की शादी का प्रस्ताव, विदेश मंत्रालय उठाएगा शादी का खर्च

पहली बार परिचय सम्मेलन में रखा मूक-बधिर गीता की शादी का प्रस्ताव, विदेश मंत्रालय उठाएगा शादी का खर्च

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाकिस्तान से लाई गई मूक-बधिर गीता की शादी का प्रस्ताव पहली बार परिचय सम्मेलन में रखा गया। शनिवार को दिल्ली में हुए सम्मेलन के दौरान मंच से उसकी बायोडेटा प्रोफाइल अनाउंस की गई कि गीता के माता-पिता नहीं हैं। उम्र 28 तक हो सकती है। विदेश मंत्रालय शादी का पूरा खर्च उठाएगा। उपहार में गाड़ी-घर भी दिया जाएगा। मूक-बधिर संगठन की मोनिका पंजाबी ने बताया कि गीता के माता-पिता अभी नहीं मिले हैं। इसलिए अब उसकी शादी के लिए लड़का ढूंढ़ा जा रहा है। हालांकि सम्मेलन में गीता को नहीं भेजा गया था। इच्छुक लड़कों के प्रोफाइल उसे दिखाए जाएंगे। पहले उसने एक लड़का देखते ही मना कर दिया था।

बायोडाटा में दिया प्रोफाइल, माता-पिता नहीं, उम्र 28 तक हो सकती है
विदेश मंत्री से कहा था- पढ़ाई में मन नहीं, शादी करना चाहती हूं

मूक-बधिर संगठन ने करीब एक साल पहले विदेश मंत्रालय को चिट्ठी लिखी थी कि गीता शादी करना चाहती है। यह बात वह विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के सामने भी इशारों में कह चुकी है, जिसमें कहा गया था कि पढ़ाई में उसका मन नहीं लगता। इसलिए वह शादी करना चाहती है। वर्ष 2015 में गीता को विदेश मंत्रालय की पहल पर भारत लाया गया था। इन दो साल में जिला प्रशासन ने गीता के मां-बाप होने का दावा करने वाले कई लोगों का डीएनए टेस्ट भी कराए। अभी तक किसी से उसका डीएनए मैच नहीं हुआ।

प्रोफाइल में यह कहा गया - सुंदर, पढ़ा लिखा और कम्प्यूटर जानने वाला लड़का चाहिए
संस्था की डॉ. उषा पंजाबी की ओर से भेजे गए गीता के प्रोफाइल में बताया गया कि वह खाना अच्छा बना लेती है। बैग मेकिंग, एम्ब्रॉयडरी, ब्यूटी पार्लर आदि का प्रशिक्षण भी लिया है। विदेश मंत्री उसे बेटी की तरह मानती हैं। दूल्हे की क्वालिटी के बारे में भी बताया गया है कि वह ईमानदार, पढ़ा-लिखा, सुंदर, स्वस्थ, नेक दिल, उसे कम्प्यूटर संचालन का अनुभव हो। सुषमा स्वराज लड़के को नौकरी, गृहस्थी की सामग्री भी देंगी। इच्छुक लड़के से पहले विदेश मंत्री के पीए चर्चा करेंगे। इसके बाद गीता को पसंद आने पर विदेश मंत्री से मिलवाएंगे।

खबरें और भी हैं...