पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीड़ित छात्र ने यूजीसी से कहा मेरे बयान लिए बगैर प्रबंधन ने दे दिया फैसला

पीड़ित छात्र ने यूजीसी से कहा- मेरे बयान लिए बगैर प्रबंधन ने दे दिया फैसला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गवर्नमेंट एग्रीकल्चर कॉलेज के कथित रैगिंग मामले में फिर नया मोड़ आ गया। अब पीड़ित छात्र ने प्रबंधन के फैसले पर ही सवाल उठाते हुए यूजीसी को शिकायत की। इसमें कहा कि प्रबंधन की अनुशासन समिति ने उसके बयान तक नहीं लिए और न लिखित में कुछ लिया। ऐसे में मैं यह फैसला मानने को बाध्य नहीं हूं कि उसके साथ रैगिंग नहीं हुई। मामला केवल गंभीर मारपीट का है। हालांकि यूजीसी ने छात्र से कहा कि वह प्रबंधन की तरफ से फैसले की औपचारिक जानकारी का इंतजार करे। उसके बाद दोबारा अपनी बात रखे।

इधर, प्रबंधन इस मामले में सोमवार को छात्रों को कार्रवाई की जानकारी देगा। यह भी कहा जा रहा कि सीनियर छात्रों को अन्य जिले के कॉलेज में शिफ्ट किए जाने का फैसला बरकरार रहेगा, जबकि पीड़ित छात्र पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। दरअसल, शुक्रवार को जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रबंधन ने तय किया था कि मामला मारपीट का है। इसलिए छह आरोपी सीनियर छात्रों को कॉलेज से हटा दिया जाए। उन्हें किसी अन्य जिले के कॉलेज में शिफ्ट किया जाए। इधर, रैगिंग की शिकायत झूठी पाए जाने पर शिकायत करने वाले पीड़ित छात्र को भी कॉलेज से हटा दिया था। उसे सीहोर कॉलेज शिफ्ट कर दिया था। छात्र वहीं का मूल निवासी है। अब पीड़ित छात्र ने ही निर्णय पर सवाल उठाए हैं। इसलिए प्रबंधन फैसले में बदलाव कर सकता है। वहीं पीड़ित छात्र को कमेटी एक बार फिर चर्चा के लिए बुला सकती है।

खबरें और भी हैं...