आज जारी होगी नीट पीजी की संशोधित मेरिट सूची
मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में संचालित पीजी कोर्स के लिए चल रही नीट पीजी काउंसलिंग के तहत बुधवार को संशोधित मेरिट सूची जारी की जाएगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने नीट पीजी काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। मेरिट सूची में शामिल छात्र गुरूवार 12 अप्रैल को सुबह 10 से रात 12 बजे तक च्वाॅइस फिलिंग व लॉकिंग कर सकेंगे। जो छात्र पहले च्वाॅइस फिलिंग कर चुके हैं वे अपनी च्वाॅइस में संशोधन करा सकेंगे। विभाग 15 अप्रैल को पहले राउंड के अावंटन के बाद बची सीटें जारी करेगा। छात्रों को आवंटित कॉलेज में 16 से 21 अप्रैल के बीच एडमिशन लेना होगा। इसी बीच छात्र 16 से 23 अप्रैल तक एडमिशन कैंसिल करा सकेंगे।