हाई कोर्ट का आदेश- लापता वकील को कल तक पेश करें
इंदौर। चार दिन से लापता वकील को सोमवार तक पेश करने के आदेश हाई कोर्ट ने अवकाश के दिन विशेष सुनवाई करते हुए पुलिस को दिए। एडवोकेट सुभाष उपाध्याय निवासी रेडियो कॉलोनी 11 अप्रैल की रात 12.45 बजे घर से निकले थे, लेकिन लौटे नहीं। उनकी प|ी अर्चना ने उसी दिन रात 2.45 बजे थाना संयोगितागंज में गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार रात 9 बजे लापता वकील की प|ी की ओर से अधिवक्ता अजय मिश्रा ने हाई कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर अर्जेंट सुनवाई की मांग की थी। शनिवार को न्यायमूर्ति एससी शर्मा ने पुलिस को आदेश दिए कि वह 16 अप्रैल तक लापता वकील की तलाश कर कोर्ट में पेश कर रिपोर्ट भी दे।