पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक महीने में सिर्फ 6 टिकट ऑनलाइन हो सकेंगे बुक

एक महीने में सिर्फ 6 टिकट ऑनलाइन हो सकेंगे बुक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दलालों पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे अपने नियमों में बदलाव करने जा रहा है। नए नियमों के अनुसार, एक आईडी से ऑनलाइन एक ही टिकट बुक किया जा सकेगा। दूसरे टिकट के लिए दोबारा लॉग इन करना होगा। एक आईडी से महीने में सिर्फ छह टिकट ही बुक कराए जा सकेंगे। इसके अलावा एक बार में दो से अधिक तत्काल टिकटों की बुकिंग भी नहीं की जा सकेगी। उल्लेखनीय है कि दलालों पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे पूर्व में भी कई प्रयोग कर चुका है। इसके बाद भी दलाल कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेते हैं।

रेल राज्य मंत्री आज इंदौर आएंगे : रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा 15 अप्रैल की शाम 6.25 बजे फ्लाइट से दिल्ली से इंदौर आएंगे। यहां रात रुक कर वे अगले दिन सुबह सड़क मार्ग से उज्जैन रवाना होंगे। वहां महाकाल के दर्शन के साथ ही भस्मारती में भी शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 9.30 बजे सड़क मार्ग से इंदौर आएंगे। यहां से वे ट्रेन से विंडो इंस्पेक्शन करते हुए भोपाल के लिए रवाना होंगे।

खबरें और भी हैं...