सरवटे टू गंगवाल; विकास की सड़क के लिए तोड़े गए 70 से ज्यादा घर
इंदौर| सरवटे बस स्टैंड से गंगवाल बस स्टैंड तक बनने वाली सड़क के लिए सोमवार को 70 से ज्यादा निर्माण तोड़ दिए गए। सड़क जवाहर मार्ग के समानांतर बननी है। हालांकि छह मकानों पर हाईकोर्ट से स्टे होने की वजह से कार्रवाई नहीं की गई। हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका भी दायर की गई है, जिस पर 19 को सुनवाई होगी। -इंदौर फ्रंट पेज भी पढ़ें
08 पोकलेन लगी
08 घंटे कार्रवाई चली
250 निगमकर्मी जुटे
150 पुलिस के जवान लगे