पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एयरपोर्ट प्रशासन 6.85 करोड़ से 3 अस्पतालों का करेगा कायाकल्प

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एयरपोर्ट प्रशासन 6.85 करोड़ से 3 अस्पतालों का करेगा कायाकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवी अहिल्या विमानतल प्रशासन शहर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए तीन शासकीय अस्पतालों के कायाकल्प में सहयोग करेगा। इसके लिए प्रशासन 6.85 करोड़ रुपए खर्च करेगा। यह देश में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विमानतल प्रशासन द्वारा सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) के तहत दिया अब तक का सबसे बड़ा अनुदान होगा।

विमानतल प्रशासन यह राशि मल्हारगंज पॉलीक्लिनिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भंवरकुआं और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हातोद के जीर्णोद्धार व नवीनीकरण पर खर्च करेगा। इस राशि से दो हाईटेक एम्बुलेंस भी स्वास्थ्य विभाग को दी जाएगी। इसके लिए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने विमानतल प्रबंधन को प्रस्ताव भी भेजा था। इस आधार पर एयरपोर्ट डायरेक्टर अर्यमा सान्याल ने मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा, जिसे सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। यह राशि मिलने पर प्रशासन खुद ये काम करवाएगा या स्वास्थ्य विभाग को देगा।

सीएसआर के तहत अनुदान

नए वार्ड, ओटी बनेंगे सुविधाएं भी बढ़ेंगी

एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि इस राशि से अस्पतालों में नए ऑपरेशन थिएटर और वार्ड बनाए जाएंगे। अस्पताल का रेनोवेशन और रिपेयरिंग का काम हो सकेगा। नए उपकरण भी लाए जाएंगे, ताकि मरीजों को सुविधा मिल सके। दो हाईटेक एम्बुलेंस से भी तुरंत इलाज में मदद मिल सकेगी।

तीन स्कूलों में सैनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें

एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया एयरपोर्ट अथॉरिटी के महिला संगठन कल्याणमयी द्वारा शहर के 17 स्कूलों में टॉयलेट बनवाए जा रहे हैं। इनमें से तीन गर्ल्स स्कूलों में एयरपोर्ट प्रशासन सैनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और इंसिनरेटर मशीन भी लगवाएगा। इन स्कूलों में महिला सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए हाइजीन के प्रति जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...