यहां अंगदान ज्यादा, इसलिए इंदौर में ही होगी सोटो की स्थापना
इंदौर | अंगदान के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया को लेकर मचे बवाल के बाद एमजीएम मेडिकल कॉलेज में स्टेट टिशु एंड ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (सोटो) की स्थापना पर अंतिम मुहर लग गई है। आखिरकार राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच एमओयू साइन हो गया है। इसकी सैद्धांतिक मंजूरी पहले से मिल गई थी। सोटो की स्थापना के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बजट भी दिया जा चुका है लेकिन राज्य सरकार की ओर से अनुमति नहीं मिल पा रही थी। बार-बार अंगदान को लेकर किए गए कामों की समीक्षा ही की जा रही थी।