पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नवजात को झाड़ियों में फेंकने वाले की तलाश में अस्पतालों की सर्चिंग

नवजात को झाड़ियों में फेंकने वाले की तलाश में अस्पतालों की सर्चिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | सुखनिवास रोड पर हनुमान मंदिर केे पास शनिवार को झाड़ियों में मिला नवजात अभी एमवाय अस्पताल की नर्सरी में भर्ती है। वहीं राजेंद्र नगर पुलिस ने उस क्षेत्र के अस्पतालों में सर्चिंग शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अस्पतालों में कितनी डिलीवरी हुईं। किसी का बच्चा गुम तो नहीं हुआ। वहीं उस क्षेत्र में कुछ स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि पता लग सके कि बच्चे को कौन छोड़कर गया था। शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. हेमंत जैन ने बताया कि 2.2 किग्रा का यह बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।

खबरें और भी हैं...