पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नदियों की सफाई को लेकर काेडवानी ने कलेक्टोरेट में दिया धरना

नदियों की सफाई को लेकर काेडवानी ने कलेक्टोरेट में दिया धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टर चैंबर के बाहर धरने पर बैठे कोडवानी।

इंदौर | नदियों की सफाई में देरी होने की शिकायत को लेकर समाजसेवी किशोर कोडवानी सोमवार सुबह 11 बजे कलेक्टर के चेंबर के बाहर समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि सफाई को लेकर विभाग गंभीर नहीं है। काम में देरी की जा रही है। दोपहर 3 बजे कलेक्टर निशांत वरवड़े कलेक्टोरेट आए और कोडवानी के साथ चर्चा की। इसमें तय हुआ कि 24 अप्रैल की दोपहर 4 बजे बैठक होगी। इसमें आईडीए, निगम, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, वन व जल संसाधन विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। कलेक्टर ने संबंधित विभागों से सफाई को लेकर क्रमबद्ध रिकाॅर्ड भी मांगा है। टीएंडसीपी व जल संसाधन विभाग को विस्तृत जलस्रोत मैप व डीपीआर नहीं बनाने पर शोकाज नोटिस भी दिया। हालांकि कोडवानी के धरने पर कलेक्टर ने कहा कि वह मुझसे मिलने आए थे और संकुल में बैठे रहे। इसमें धरना-प्रदर्शन वाली कोई बात नहीं थी।

खबरें और भी हैं...