रेल राज्यमंत्री से इंदौर-हावड़ा और पटना ट्रेन नियमित करने की मांग
केंद्रीय संचार (स्वतंत्र प्रभार) और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा सोमवार को उज्जैन से इंदौर आए और फिर भोपाल रवाना हुए। रेल राज्यमंत्री के सामने इंदौर-पटना ट्रेन और इंदौर-हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस को नियमित करने की मांग उठी। सिन्हा ने दोनों ट्रेन की समीक्षा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
रेल राज्यमंत्री सिन्हा ने सुबह सांवेर रोड स्थित मुरारीलाल तिवारी गोशाला का विधायक उषा ठाकुर के साथ दौरा किया। यहां गो पूजन कर पौधारोपण किया। विधायक ने बंगाली समाज की मांग पर इंदौर-कोलकाता ट्रेन को नियमित करने का ज्ञापन दिया। पेंट्री कार लगाने की मांग भी की। वहीं इंदौर-पटना ट्रेन को नियमित करने की मांग भी उठी।
बीएसएनएल ने शुरू की 4जी सुविधा- स्पेक्ट्रम मिले, उससे पहले विशेष तकनीक से 4जी सुविधा देना बीएसएनएल ने शुरू कर दिया है। केरल और कर्नाटक में यह सुविधा शुरू हो गई है। यह जानकारी देते हुए सिन्हा ने बताया कि डिजिटल इंडिया योजना फेज-2 शुरू हो गया है