पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 149 अहाते हटाए, सभी हटा दिए तो लोग सार्वजनिक जगह पर शराबखाेरी करेंगे

149 अहाते हटाए, सभी हटा दिए तो लोग सार्वजनिक जगह पर शराबखाेरी करेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शराब दुकान से अहाते हटाने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सरकार ने जवाब पेश करते हुए कहा कि सभी अहाते हटाए गए तो लोग सार्वजनिक स्थलों पर शराबखोरी करेंगे।

सोमवार को जस्टिस पीके जायसवाल व जस्टिस एसके अवस्थी की डिविजन बेंच में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता महेश गर्ग की ओर से एडवोकेट मनीष यादव ने तर्क रखे कि गत वर्ष राज्य सरकार ने कहा था कि प्रदेश में शराब के अहाते 1 अप्रैल 2018 से बंद कर दिए जाएंगे, लेकिन सभी अहाते बंद नहीं किए। केवल 149 अहातों को बंद किया। शेष 22 सौ से अधिक अहाते चालू रखे हैं। यही नहीं, शराब दुकानें बंद करने का समय भी बढ़ाकर रात 12 बजे तक कर दिया है।

सुनवाई में राज्य शासन की ओर से शासकीय अधिवक्ता सुदर्शन जोशी ने जवाब दिया कि याचिकाकर्ता का यह दावा सही नहीं है कि हर शराब पीने की जगह अहाता हो सकती है। याचिकाकर्ता के वकील ने शासन के जवाब का रिजाॅइंडर (प्रत्युत्तर) पेश करने के लिए दो सप्ताह का समय लिया।

खबरें और भी हैं...