मूसाखेड़ी में पानी की समस्या को लेकर युवक कांग्रेस का प्रदर्शन
इंदौर | जोन-18 के अंतर्गत आने वाले मूसाखेड़ी में पानी की समस्या को लेकर युवक कांग्रेस ने सोमवार को रहवासियों के साथ प्रदर्शन किया। अमन बजाज और संतोष यादव ने आरोप लगाया कि शासकीय बोरिंग से रहवासियों को पानी देने के बजाय आसपास के उद्योगों को बेचा जा रहा है। इसको लेकर ज्ञापन भी दिया गया।