मूसाखेड़ी में घरों से सटाकर लगा दिए बिजली के खंभे, 40 परिवार मुश्किल में
शिफ्टिंग में ठेकेदार की गलती से घरों से कुछ इंच ही दूर रह गए बिजली के तार
इंदौर। मूसाखेड़ी से रिंग रोड के बीच बन रही फोरलेन रोड के काम में बड़ी लापरवाही सामने आई है। नगर निगम ने सड़क के बीच में आ रहे खंभे शिफ्ट कर लोगाें के घर से सटाकर लगा दिए। करीब 40 मकान-दुकान ऐसे हैं, जिनसे महज कुछ इंच की दूरी पर बिजली के तार हैं। अब हर दिन लोगों के सिर पर खतरा मंडराता रहेगा। यह सब तब हुआ है, जब लोगों ने लोगों ने तोड़फोड़ के बाद मकान-दुकान पीछे हटाकर बनाए हैं। निगम के जनकार्य समिति प्रभारी शंकर यादव का कहना है कि लोग जगह नहीं देते, तब पोल दीवार से सटाकर खड़े करना पड़ते हैं। मूसाखेड़ी में जो दिक्कत आ रही है, उसे दूर करवाएंगे।