लाहिया कॉलोनी में 12वीं के छात्र को चाकू मारा
इंदौर | दोस्त की बहन की शादी की तैयारी में लगे बारहवीं के छात्र को एक युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना रविवार को लाहिया कॉलोनी की है। घायल को एमवायएच में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने मारपीट और गाली गलौज का केस दर्ज किया है। हीरा नगर पुलिस के मुताबिक, साइकल दुकान के बाहर छात्र हिमांशु चौधरी खड़ा था, तभी आरोपी विकास राजपूत ने कहासुनी के बाद चाकू मार दिया।