- Hindi News
- National
- इंदौर हावड़ा एक्सप्रेस अब प्रतिदिन चलेगी, वेस्ट सेंट्रल रेलवे को 11 लाख का पुरस्कार
इंदौर-हावड़ा एक्सप्रेस अब प्रतिदिन चलेगी, वेस्ट सेंट्रल रेलवे को 11 लाख का पुरस्कार
भोपाल | इंदौर से हावड़ा के बीच सप्ताह में तीन चलने वाली हावड़ा एक्सप्रेस अब प्रतिदिन चलेगी। इतना ही नहीं इंदौर-कोलकाता एक्सप्रेस को पेंट्रीकार से लैस किया जाएगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने यह घोषणा सोमवार देर शाम विधानसभा परिसर में आयोजित 63वें राष्ट्रीय रेल सप्ताह के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में की। गोयल ने पश्चिम-मध्य रेलवे को सप्ताह के तहत हुए बेहतर आयोजन के लिए पुरस्कार के रूप में 11 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद थे।