पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 11 किलो चांदी की मूर्ति चुराने वाले बदमाश पकड़ाए

11 किलो चांदी की मूर्ति चुराने वाले बदमाश पकड़ाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर| पुलिस ने जेल में बंद बदमाशों को फुटेज दिखाकर भांग की दुकान से 11 किलो चांदी की मूर्ति चुराने वाले दो भाइयों की पहचान की और सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके नाम राजा उर्फ राजकुमार उर्फ डाॅन सिसौदिया (26) व यश सिसौदिया (21) हैं। ये वर्षों पूर्व एनकाउंटर में मारे गए गुंडे कमल सिसौदिया के बेटे हैं। इन्होंने जेल रोड और राजबाड़ा क्षेत्र की कई दुकानों में चोरी कबूली है। दोनों ने एक महीने पहले जेल रोड पर विजय भांग घोटा दुकान का शटर उचकाकर 11 किलो चांदी की मूर्ति चोरी कर ली थी। उसे घर में खिलौनों के बैग में छिपा रखा था। पुलिस ने मूर्ति भी बरामद कर ली है। इन्होंने वीर सावरकर नगर में पान की दुकान और जिला न्यायालय परिसर से बाइक चोरी भी कबूली। इनके कब्जे से देशी पिस्टल व चाकू भी मिला है।

खबरें और भी हैं...