पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क इतनी खराब कि गांव में टैंकर भी नहीं आ पाता

सड़क इतनी खराब कि गांव में टैंकर भी नहीं आ पाता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | पानी की समस्या से जूझ रहे शहरी सीमा में जुड़े वार्ड 35 के कई गांवों में एक और परेशानी सड़कों की है। इन दिनों ट्यूबवेल और हैंडपंप सूखने से नगर निगम ने टैंकर तो आवंटित कर दिए, पर लसूड़िया मोरी में सड़क इतनी खराब है कि भीतर टैंकर भी नहीं पहुंच पाते। लोगों को पानी लेने के लिए मेनरोड तक पैदल जाना पड़ता है। पार्षद को समस्या बताई तो उन्होंने ट्रैक्टर टैंकर बुलवाए, पर गड्‌ढों के कारण वह भी आबादी क्षेत्र तक नहीं पहुंच पाए। लोगों का कहना है कि निगम ने शहरी क्षेत्र में जुड़ने के बाद नियमित टैक्स लेना तो शुरू कर दिया, पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई। बारिश से पहले सड़क बनाना जरूरी है।

सिर्फ 20% फंड, परिषद बैठकें भी नियमित नहीं, इसलिए अब भी ‘गड्‌ढों’ में हैं 29 गांव

खबरें और भी हैं...